
सैकड़ो बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा
दरियापुर(सारण).
प्रखण्ड के मठ ककरा गांव के समीप हरदियां चंवर में भीषण आग से सैकड़ो बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के दोपहर मौसम के मद्देनजर दर्जनों किसान खेत मे कटनी व दवनी जुटे हुए थे इसी क्रम में आग की लपट देख किसान वहां से भागना शुरू कर दिया क्योंकि हवा के साथ आग काफी तेजी से फैल रही थी तब किसानों ने आग बुझाने के दिशा में पहल शुरू करते हुए सबसे पहले सांसद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई उसके बाद डी एम सारण ने एस डी ओ सोनपुर व अंचल अधिकारी तथा रेल पहिया कारखाना के सी ए ओ से बात कर दमकल को भेजा गया अग्नि शाम सेवा की चार गाड़ियां आग बुझाने की दिशा में घण्टों प्रयास करती रही इसके बाद पूर्णतया आग बुझ पाया
स्थानीय सांसद रुडी जी के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर अधिकारी से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत होने के उपरांत आग बुझाने के प्रक्रिया में सहयोग कर रहे थे




Recent Comments