पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के सतजोड़ा लखनपुर मुख्य मार्ग  पर शनिवार को ईट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की  चपेट में आ जाने से स्कूल जा रहे एक छात्र की मौत हो गयी । मृत छात्र बिजौली गांव निवासी प्रमोद राम का 13 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है । बताया जाता है कि ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में  ग्रामीण  इलाज के लिए पीएचसी पानापुर लाये । गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने  उसे छपरा रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । मृत छात्र  सतजोरा स्थित एडवांस पब्लिक स्कूल में साइकिल से पढ़ने जा रहा था । घटना के बाद  ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ मौके से  फरार हो गया । छात्र की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातमी माहौल बना हुआ है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।