जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सीवान जिले में ABVP का ऐतिहासिक जीत, लगभग सभी विरोधियों का सूपड़ा साफ
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए
“PARMAR डाॅट काॅम”

👉सीवान के छ: अभिभूत महाविद्यालयों में से चार में हुए 23 पदों के चुनाव में ABVP ने 21 पदों पर किया जीत दर्ज👈

सीवान:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. विश्वविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने अभाविप को पूरा समर्थन किया.

इस चुनाव में सीवान जिले के
के महाराजगंज स्थिति RBGR महाविधालय अभाविप के राजन कुमार सिंह ने अध्यक्ष, बिट्टू कुमार द्विवेदी उपाध्यक्ष, प्रिंस कुमार सचिव, रेखा कुमारी
संयुक्त सचिव, चुन्नू कुमार द्विवेदी कोषाध्यक्ष व रेनू कुमारी ने काउंसलर के पद पर जीत दर्ज किया है । वही सीवान नगर स्थित
विद्याभवन महिला कॉलेज से अभाविप के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सबा परवीन , उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना सिंह , सचिव पद की प्रत्याशी सुरभी कुमारी , संयुक्त सचिव पद की प्रत्याशी रिमी कुमारी , कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनु कुमारी व काउंसलर पद की प्रत्याशी मंजू कुमारी ने जीत दर्ज करते हुए सभी विरोधी छात्र संगठनों का सूपड़ा साफ कर दिया है । सीवान नगर के ही डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अभाविप की कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी
एसवनिता व काउंसलर पद के उम्मीदवार रंजीत कुमार ने जीत दर्ज किया है. गौरतलब हो कि इस महाविद्यालय में महाविद्यालय प्रबंधन ने साजिश के तहत शेष सभी पदों पर अभाविप के कार्यकर्ताओ का पर्चा रद्द कर दिया था . इस संबंध में अभाविप की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराया गया है.

वही गोरेयाकोठी के नारायण महाविधालय में भी अभाविप के मंतोश तिवारी अध्यक्ष, सूरज कुमार पासवान उपाध्यक्ष ,
रीता कुमारी सचिव , चंदन कुमार सिंह संयुक्त सचिव व काउंसलर पद पर अभिषेक कुमार व निशांत सिंह ने जीत दर्ज किया है.

परिषद के सीवान जिला संयोजक
राहुल चौरसिया ने बताया कि
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पहली बार हुए छात्रसंघ चुनाव में सीवान जिले के 6 कॉलेजों में से 4 कॉलेजों में हुए चुनाव में 23 पद में से ABVP ने 21 पदों पर जीत हासिल कर के सीवान के छात्र राजनीति में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है. वही विभाग संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि सीवान के राजा सिंह महाविद्यालय व मैरवा के काॅलेज के प्राचार्य ने एक साजिश के तहत छात्रों को चुनाव लड़ने से वंचित किया है. हम इस मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन के पास जोड़दार ढंग से उठाएंगे .

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार का कहना है कि डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने खुलेआम छात्र राजद के पक्ष में काम करते हुए महाविद्यालय अध्यक्ष पद के लिए हमारे प्रत्याशी का नामांकन खारिज किया है . इस कुकृत्य का जबाब प्राचार्य को देना होगा.
बता दे कि इस चुनाव में सीवान अभाविप के कार्यकर्ताओ ने एक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शानदार प्रदर्शन किया . जिसके परिणामस्वरूप सीवान महाविद्यालयों वामपंथी छात्र संगठन का सूपड़ा साफ हो गया वही छात्र राजद ने डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के मिलीभगत से किसी प्रकार एक सीट को प्राप्त कर सका । जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पहली बार हुए छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की ऐतिहासिक जीत पर जिला प्रमुख प्रोफेसर अवधेश शर्मा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या रश्मि सिंह, रोहित सिंह परमार, मैरवा नगर मंत्री महेश कुमार आदि कार्यकर्ताओ ने नव निर्वाचित छात्र नेताओं को बधाई देते हुए, विश्वास व्यक्त किया है कि सीवान के ये छात्र नेता विश्वविद्यालय में सीवान के छात्र – छात्राओ का आवाज बनेगे .