फिरोज की हत्या के बाद जिले के कई कुख्यात हुए भूमिगत, पुलिस की सक्रियता बढ़ी
• न्यूज़ इनपुट -प्रवेज़ अख्तर/सिवान

सिवान शहर के दक्षिण टोला गुलजार बाजार निवासी असगर अली के बेटे फिरोज साईं की हत्या के बाद जिले से कई लोग एकाएक भूमिगत हो गए हैं। इनमें कइयों का तो मोबाइल भी बंद हो चुका है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने अपनी अनुसंधान तेज करते हुए जिले के पचरुखी थाना में सब्बीर और अमजद की आपराधिक इतिहास की जानकारी ली है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जिला पुलिस से संपर्क कर दोनों के आपराधिक इतिहास की मांग की है। वहीं फिरोज साईं के बारे में भी पुलिस ने रिकॉर्ड मांगा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक फिरोज के जनाजे की नमाज स्थानीय कब्रिस्तान में शुक्रवार को अदा की जायेगी. इधर इस घटना के बाद एक बार फिर से जिले में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।
फिरोज शहाबुद्दीन का करीबी बताया जाता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिरोज ही शहाबुद्दीन के कई सारे काम को हैंडल करता था। इस घटना के बाद से पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इस बारे में एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने हत्या के बाद गिरफ्तार दोनों अपराधियों के बारे में पूरा विवरण मांगा है।
बता दे की फ़िरोज़ बुधवार शाम करीब सात बजे अपने वैगन आर कार से द्वारका सेक्टर 23 से गुज़र रहा था तभी उसकी कार का पीछा मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी कर रहे थे. तीनो के चेहरे नकाब से ढके हुए थे. सूत्रों की माने तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने फिरोज को निशाने पर लेते हुए गोली चलाना शुरु कर दिया।
बचाव के लिए फिरोज ने भी पिस्टल निकालनी चाहिए लेकिन इससे पहले ही उसे कई गोलियां लग गई। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल भी बरामद कर ली है।
आरोपियों ने फिरोज को 4 गोली मारी इसके बाद एक बदमाश ने फिरोज को कार के नीचे उतारा और उसकी कार लेकर चलता बना। दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार थे वह जब कापसहेड़ा की ओर भागने लगे तब इसकी सूचना बैरिकेड पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया. पुलिस के अनुसार यह गिरोह के वर्चस्व को लेकर सिवान में कई बार झड़प हो चुकी है.




Recent Comments