छपरा के लोदीपुर चिंराद मे खुला सारण का पहला टाटा मोटर्स का सर्विस सेन्टर, ललित मोटर्स
#टाटा मोटर्स के आर एम सी सी दीपक क्रेन्क्रे ने किया उद्घाटन -:
#इस टाटा मोटर्स के ऑथोराइज्ड ललित मोटर्स मे सभी कमर्शियल गाड़ियों का होगा सर्विसिंग , रिपेयरिंग एवं डेंटिंग पेंटिंग
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के लोदीपुर चिरांद गाँव के सामने छपरा पटना मुख्य पथ पर आरा छपरा पुल के पास टाटा मोटर्स के ऑथोराइज्ड सर्विस सेन्टर ललित मोटर्स का उद्घाटन टाटा मोटर्स के आर एम सी सी दीपक क्रेन्क्रे द्वारा किया गया । इस अवसर पर मालवाहक गाड़ियों के ऑनर्स को संबोधित करते हुए श्री क्रेन्क्रे ने कहा कि सारण का यह पहला कमर्शियल गाड़ियों का सर्विस सेन्टर होगा जिसमे गाड़ियों की सर्विसिंग , रिपेयरिंग ,डेंटिंग पेंटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी जो उचित मुल्य पर सभी सेवाएं प्रदान करेंगी ।

सर्व प्रथम उन्होने फीता काटकर सर्विस सेन्टर का उद्घाटन किया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।

इस अवसर पर अपने संबोधन मे ललित मोटर्स के प्रबंधक ई ललित कुमार सिंह ने कहा कि लोगो को यह भ्रम रहता है की मार्केट से महंगा सुविधा कम्पनी के सर्विस सेन्टर मे होता है जो कि बिल्कुल ही निराधार है यहाँ प्रत्येक सुविधा मार्केट के अनुसार ही उपलब्ध होगी । इस सर्विस सेन्टर मे सर्विस भान सेवा भी उपलब्ध होगी जो 30 किलोमीटर तक मे ब्रेकडाऊन गाड़ियों को सर्विस उपलब्ध करायी जाएगी साथ ही यहाँ पर दिन एवं रात 24 घंटे सर्विसिंग की सुविधा दी जाएगी एवं सर्विसिंग , रिपेयरिंग , डेटिंग पेंटिंग के साथ साथ इन्शुरेन्श की सुविधा भी उपलब्ध होगी ।
इस सर्विसिंग सेन्टर मे टाटा मोटर्स की सभी मालवाहक गाड़ियों टाटा ACE , टाटा मैजिक , टाटा 407 , 1109,1613 ,2515 , 3118, 3718 सहित सभी मालवाहक गाड़ियों की सर्विसिंग की की जाएगी ।
टाटा मोटर्स के अजीत सिंह ने ऑनर्स को संबोधित करते हुए गाड़ियों मे लगने वाले BS 4 सिस्टम के विषय मे जानकारी दी साथ गाड़ियों मे बरते जाने वाले अनेक सावधानियों के विषय मे भी लोगो को जानकारी दी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्विस मैनेजर अविनाश कुमार , कम्पनी के ए एस एम विश्मयरंजन सिंह , विपिन जी ,अजीत सिंह सहित सैकड़ों कमर्शियल गाड़ियों के ऑनर्स उपस्थित थे ।