अर्ध्य धरती माता 11 दिवसीय महायज्ञ की प्राणप्रतिष्ठा के लिए निकला भव्य कलश यात्रा
# कलश यात्रा के लिये 1008 महिला,पुरुष श्रद्धालु ने लिया हिस्सा ।
#1008 श्री नागा बाबा की देखरेख में संपन्न हो रही है यज्ञ।
फोटो 
मढ़ौरा।
  नगर पंचायत के मोहन बगान देवी स्थान पर 11 दिवसीय श्री अर्घ्य धरती माता महा यज्ञ की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकली I करीब 1008 महिला पुरुष श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण कर भव्य कलश यात्रा शामिल हुए। गाजे बाजे,हाथी-घोड़े और मनमोहक झांकी के साथ निकली कलश यात्रा ओगो के बीच आकर्षण का कारण बना रहा I कलश यात्रा मोहन बगान से निकल कर मुख्य बाजार ,एसबीआई चौराहा,अम्बेदकर पार्क, प्रखंड कार्यालय मार्ग से भ्रमण करते हुए एतिहासिक शिल्हौरी शिलनिधि मंदिर पहुंची I ।स्राधालू महिलाओं ने शिल्हौरी मंदिर परिसर स्थित पवित्र पोखर से विद्वान पंडित बाबा मनोज शर्मा  के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की । इस दौरान स्राधालूओ के हर हर महादेव के जय घोष से शिलनिधी  मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्री श्री 1008 श्री नागा बाबा के नेतृत्व में संपन्न हो रहा 11 दिवसीय यज्ञ 12 से लेकर 22 अप्रैल तक चलेगा। जल भरी के दुसरे दिन बुधवार मूर्ति स्थापना हेतु नगर भ्रमण कराया जायेगा,उसके बाद महाभिषेक होगा और यज्ञ की पवित्र अग्नि प्रजवल्लित किया जायेगा l महायज्ञ को लेकर दूर दराज के साधु संतों का जुटान होने लगा है इधर यज्ञ को लेकर आकर्षक टावर, ब्रेक डांस झूला यज्ञ की शोभा बढ़ा रही है। वही यज्ञ परिसर में महिलाओं और बच्चों की श्रृंगार व खिलौने की दुकाने सज चुकी है Iजलभरी मे यज्ञ संचालन कमिटी के राघो सिंह,पार्षद शैलेन्द्र सिंह, अनिल पेंटर ,सत्यनारायण साह,हरी सिंह,संजय कुमार,मंटू प्रसाद ,विष्णु गुप्ता सहित सैकड़ो स्थानीय लोग कलश यात्रा की सुरक्षा व व्यावस्था में जुड़े रहे  l
साभार -संजीव कुमार ( दैनिक भास्कर -मढ़ौरा )