
जमीनी विवाद के निपटारे के लिए थाना में लगा जनता दरबार
तरैया(सारण)।06.10.2018।
थाना परिसर में जमीनी विवाद के निपटारे के लिए सीओ वीरेंद्र मोहन और थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमें जामिनि विवाद से सम्बंधित चार मामले आये।जिसमें दो मामलों का निष्पादन कर लिया गया।सीओ ने बताया कि सरेया रत्नाकर और भलुआ शंकरडीह के जमीनी विवाद को सुलझा दिया गया।नेवारी के एक जमीनी विवाद को जाँच के लिए सीआई को दिया गया।एक मामला तरैया के सगीर मिया की पत्नी रोजाद्दीन खातून का आया।जिसमे पिड़ित को 13 धुर जमीन आवास निर्माण के लिए बासगीत पर्चा के माध्यम से मिला है।उक्त जमीन पर उसके पड़ोसी द्वारा इंदिरा आवास निर्माण कार्य को रोक दिया गया था।जिसका निष्पादन भी जाँच के बाद शीघ्र किया जायेगा।उक्त मौके पर एसआई रमेश कुमार तिवारी,सीआई योगेन्द्र सिंह,राजस्व कर्मचारी अजित कुमार पाण्डेय व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments