भाजपा के वरीय नेताओं के प्रयास से सदर भाजपा अध्यक्ष ने इस्तीफा लिया वापस -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक के प्रयास से सदर भाजपा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है ।
विगत 22 सितम्बर को सदर भाजपा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जिला भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा से क्षुब्ध होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से लगातार उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा था । उसी कड़ी मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनपुर के पुर्व विधायक विनय सिंह , स्थानीय पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी के अथक प्रयास एवं मानमनौवल के बाद उन्हें मनाकर इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार कराया गया जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया ।
इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री श्री निवास सिंह , महामंत्री रंजीत सिंह , इन्द्र राय , राजेश सिंह ,शशि शेखर सिंह , रविन्द्र सिंह , सत्यनारायण सिंह , नागेन्द्र सिंह , विपिन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजुद थे ।