निर्देश : सात निश्चय योजना का कार्य पूर्ण नही होने पर नपेंगे पंचायत सचिव
तरैया(सारण)06.10.2018
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में शनिवार को बीडीओ राकेश कुमार ने पंचायत सचिवों के साथ एक बैठक किया।जिसमें बीडीओ ने पंचायत सचिवों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिन-जिन पंचायतो में सात निश्चय योजना का कार्य अपूर्ण है।उनसे संबंधित पंचायत सचिव एक सप्ताह के अंदर अपूर्ण कार्यो को पूर्ण करवा लें वरना आप पंचायत सचिवों पर सीधी करवाई की जाएगी।बीडीओ ने वृद्धा पेंशन को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश पंचायत सचिवो को दिया।बीडीओ ने कहा कि अब तक बचे लाभार्थियों का शीघ्र खाता खुलवाकर उनका डाटा ऑन लाइन करें।उक्त मौके पर पंचायत सचिव मो.सरफुदिन,रामस्वरूप सिंह,ललन सिंह व अन्य मौजूद थे।