जद यू नेता को ग्रामीणों ने सुनाया बिजली की समस्या
तरैया(सारण):16.07.2018:
प्रखंड के डेवढ़ी गाँव में सोमवार को ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर एक बैठक किया।जिसमें बिजली समस्या को जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष ग्रमीणों ने रखा।ग्रामीणों ने कहा कि डेवढ़ी मंदिर में बिजली नही है।जिससे काफी परेशानी होती है।ग्रामीणों की समस्या को लेकर श्री सिंह ने
तरैया जेई से फोन पर बात किया।फिर जेई धर्मवीर कुमार ने स्थल पर का निरीक्षण किया।और शीघ्र उक्त स्थल पर ट्रांसफॉर्मर लगाने का अस्वाशन ग्रामीणों को दिया।उक्त मौके पर प्रो.ज्वाला प्रसाद, राजकुमार सिंह कुशवाहा, केश्वर नट, धनवीर कुमार सिंह विक्कु, रामधार सिंह, डॉ. शंभू सिंह, शंभू नाथ महतो, डॉ. हरे राम साह, रितेश कुमार, आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे l