नहर का जलस्तर बढ़ते ही पोखरेरा में रिसाव जारी

तरैया(सारण):16.07.2018
प्रखंड के बगही -पोखरेरा -नारायणपुर मुख्य नहर में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने से पोखरेरा गाँव मे नहर के बाँध से तेजी से रिसाव हो रहा है।नदी का कमजोर बाँध कभी भी टूट सकता है।और पोखरेरा गाँव बाढ़ की चपेट में आ सकता है।नदी के बढ़ते जलस्तर और बाँध से हो रहे रिसाव को देखर ग्रामीण बाढ़ आने के खतरे से काफी भयभीत है।पिछले वर्षों ही ग्रामीणों ने बाढ़ की त्रासदी झेली है। जिससे ग्रामीण भयाक्रांत है।बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा अपने स्तर से ट्रैक्टर से नहर के बाँध पर मिट्टी गिरवाकर जल को रोकने का प्रयास कर रहे है।ग्रामीण संजय कुमार सिंह,राहुल कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव आदि ने गंडक विभाग से शीघ्र नहर बाँध को मरम्मत करने की माँग की है।घटना की सूचना पर सीओ वीरेन्द्र मोहन ने पहुँचकर स्थल का निरीक्षण किया।तथा कहा कि इसकी सूचना शीघ्र गंडक विभाग को भेजी जा रही है।
नहर का जलस्तर बढ़ते ही पोखरेरा में रिसाव जारी




Recent Comments