
मिथिलेश कुमार सिंह
सीवान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर सीवान से कटरा तक ट्रेन परिचालन शुभारंभ करने का किया मांग
🔮 सीवान स्टेशन से कटरा स्टेशन तक सीधे तौर पर कोई ट्रेन सेवा नहीं होने से श्रीमाता वैष्णों देवी की दर्शन करने के जाने वाले श्रद्वालुओं को कठिनाई हो रही है। इसके लिए ट्रेन चालाने की मांग उठने लगी है। सीवान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सह सीवान स्टेशन सलाहकार समित के सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने रेल मंत्री व वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर कटरा तक ट्रेन चलाने की मांग की है। अध्यक्ष श्री सिंह ने अपने ज्ञापन में कहा गया है कि सीवान से कटरा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु प्रति सप्ताह श्रीमाता वैष्णो देेवी की दर्शन करने के लिए जाते है। लेकिन सीवान से डायरेक्ट कोई भी ट्रेन नहीं है। इससे श्रद्धालुओं को अमरनाथ, लोेहित एवं मौर्यध्वज एक्सप्रेस से जम्मू तक यात्रा करनी पड़ती है। जम्मू से वे फिर अन्य साधनों से कटरा जाते हैं। कटरा से भी उन्हे विभिन्न साधनों से ट्रेन पकड़ने लिए जम्मू आना पड़ता है। तीनों ट्रेन सप्ताहिक है। साथ ही आेवरलोडेड भी है। इस कारण से यात्रियों काे कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है। इन ट्रेनों में भी सीवान स्टेश्सन से टिकट का कोटा कम है। इससे साेनपुर एवं अन्य स्टेशनों से कन्फर्म टिकट लेना पड़ता है। इससे रूपये ज्यादा खर्च करना पड़ता है। दो साल पहले छपरा से कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। लेकिन उसे छह माह बाद ही बंद कर दी गई। श्रद्वाुलुअों की सुविधा के लिए सीवान होकर कटरा स्टेशन तक ट्रेन का परिचालन करना आवश्यक है। इससे सीवान के अलावा गोपालगंज व सारण जिले के साथ यूपी के देवरिया व गोरखपुर के यात्रियों को भी सहूलियत होगी।
•••••••••••
✍रिपोर्ट : नवीन सिंह परमार
By- परमार मीडिया




Recent Comments