
अविश्वास प्रस्ताव खारिज,पुनः दुबारा प्रमुख बनी भारती देवी
तरैया(सारण):16.06.2018:
प्रखण्ड प्रमुख भारती देवी पर लगा अविस्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है और पुनः दुबारा प्रखण्ड प्रमुख की कुर्सी पर भारती देवी ने कब्जा जमा लिया है।ज्ञातव्य हो को 04 जुलाई को सात समिति सदस्यों ने माधोपुर पंचायत समिति सदस्य सच्चितानंद राय के नेतृत्व में प्रखण्ड प्रमुख पर अविस्वास प्रस्ताव लगाया गया था।जिसको लेकर 16 जुलाई सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय स्थित किसान भवन सभागार कक्ष में अविस्वास प्रस्ताव पर विचार एवं मतविभाजन के लिए बैठक बुलाई गयी थी।जिसमे प्रखण्ड प्रमुख सहित मात्र सात समिति सदस्य ही सदन में उपस्थित हुए।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि मत विभाजन के लिए 10 समिति सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।जबकि मात्र सात समिति सदस्य की मौजूद थे।जिस कारण अविस्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।निर्वाची पदाधिकारी के रूप ने सारण जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण भी सदन में मौजूद थे।
#ये समिति सदस्य सदन में थे उपस्थित-
सदन में चैनपुर की समिति सदस्य अफसाना खातून,डुमरी की रूपा देवी,पंचभिण्डा की प्रमिला देवी एवं किरण देवी,भागवतपुर के जगलाल राय,पचरौर के मंजू देवी तथा तरैया समिति सदस्य भारती उपस्थित थी।
#ये समिति सदस्य रहे अनुपस्थित-
पोखरेरा पंचायत के मिन्टू महतो,तरैया के बहारण मांझी,डुमरी के साबिर हुसैन,माधोपुर के सच्चितानंद राय, चंचलिया के मीना देवी,भागवतपुर की लाडली खातून,सरेया रत्नाकर की ज्ञानती देवी,डेवढ़ी की सिया देवी,पचरौर की गीता देवी,भटगाई के सुषमा कुमारी तथा नारायणपुर के नागेन्द्र प्रसाद अनुपस्थित थे।
#सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ थे तैनात-
मतविभाजन कक्ष के बाहर दंडाधिकारी के रूप में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह,सांख्यिकी पर्येवेक्षक कौशल किशोर गुप्ता,मसरख इंस्पेक्टर दिनेश्वर पासवान,मसरख थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान,तरैया थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद अपने दल बल के साथ तैनाद थे।
#दुबारा प्रखण्ड प्रमुख बनने पर प्रखण्ड मुखिया संघ व सरपंच संघ के अध्यक्ष ने दी बधाई-
प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह और सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह ने दुबारा प्रखण्ड प्रमुख बनने पर भारती देवी को बधाई दी है।उक्त मौके पर धनवीर कुमार सिंह विक्कु,मंटू सिंह,मुखिया संजीव कुमार सिंह,अखिलेश सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments