
बैकुंठपुर के डाक बंगला चौक पर माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता
जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव रह चुके बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह फिर जदयू में शामिल होने के लिए शनिवार को पटना रवाना हो गए। बरौली प्रखंड के देवापुर स्थित अपने आवास से वे सुबह सात बजे सैकड़ों समर्थकों व वाहनों के काफिले के साथ पटना के लिए रवाना हुए। बरहीमा मोड़, बढ़या मोड, महम्मदपुर चौक, पुरानी बाजार, खैरा लंगड़ा मोड़ दिघवा दुबौली डाक बंगला चौक, राजापट्टी कोठी सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने वाहनों का काफिला रोककर पूर्व विधायक का स्वागत किया। दिघवा दुबौली डाक बंगला चौक पर भारद्वाज इंटरनेशनल स्कूल के सचिव शंभूनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला से स्वागत किया। उसके बाद मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि वे अपने पुराने घर लौट रहे हैं। दोपहर में पटना स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। दिघवा दुबौली डाक बंगला चौक पर स्वागत करने वालों में ललन पांडेय, पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, आनंद कुमार सिंह, बंगरा पंचायत के मुखिया पति ओमप्रकाश सिंह, फैजुल्लाहपुर के पूर्व मुखिया विजय ठाकुर सहित कई लोग शामिल थे।




Recent Comments