
परसा-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय की 98 वी जयंती समारोह के अवसर पर परसा बाजार में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री की स्मारक पर पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र स विधायक चन्द्रिका राय द्वारा माल्यर्पण कर श्रद्धाजंलि दिया गया।विधायक स पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री के आदर्शो पर चलने और युवाओं को रोजगार सृजन करने की बाते कही।पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन स्थगित कर केवल सादगी के साथ कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि देने की बातें कही।वही पीएन कॉलेज में प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया।इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह पूर्व जीप सदस्य नंद किशोर राय डॉ नागेश्वर प्रसाद राय दरोगा राय सुरेश राय संजय कुमार उमेश राय अशोक कुमार अनिल यादव राजू राय सुरेंद्र पटेल आदि उपस्तिथ थे।वही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय की 98 वी जयंती समारोह के अवसर पर परसा में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री की स्मारक पर राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय द्वारा माल्यर्पण कर श्रद्धाजंलि दिया गया।जिलाध्यक्ष सुनील राय ने पूर्व मुख्यमंत्री के आदर्शो पर चलने के लिए युवा को प्रेरित किया।राजद प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रकाश,दरियापुर प्रमुख प्रतिनिधि लाल मोहन राय दरोगा राय ऋतिक कुमार यादव सत्येंद्र राय उपस्तिथ थे।




Recent Comments