सोनपुर। सहारा इंडिया में गरीब तब के लोग छोटी -छोटी रकम रखकर एक सपना संजोए हुए था कि उसका मैच्योरिटी पूर्ण होने के बाद एक मोटी रकम से वे अपना घर ,अपना कारोबार या बच्चियों का शादी विवाह से संबंधित कई सपने को पूर्ण करेगा । लेकिन उसके सपने को चकनाचूर सहारा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने उसके सपने को चकनाचूर कर दिया और करोड़ों रुपया लेकर वे गरीब जमाकर्ताओं के साथ-साथ अभीकर्ताओं का भी पैसा रखकर ऐसो आराम की जिंदगी जी रहा है । कभी हाई कोर्ट तो तक कभी सुप्रीम कोर्ट तो कभी सेवी के बहाना बनाकर भोले भाले जनते से ठगे गए पैसे को रखकर उनकी पैसे से ऐसो आराम कर रहे हैं।। ऐसे में करोड़ों रुपए की जमा की गई राशि को भुगतान के लिए समय अवधि पूर्ण होने के बाद नहीं मिलने पर सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सांसद सिग्रीवाल से मिलकर मंगलवार को दिन सहारा इंडिया जमाकर्ताओं व अभीकर्ताओं ने एक ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया है कि उनकी जमा की गई राशि एवं अभीकर्ताओं द्वारा जमा की गई राशि कि पैसा का भुगतान सहारा इंडिया से कराने की मांग करते हुए उन लोगों का कहना है कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार अगर चाहेगी तो सहारा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर पर कानूनी प्रक्रिया के तहत उससे पैसा लेकर उन जमाकर्ताओं व अभिकर्ता द्वारा जमा की गई राशि को भुगतान करा सकती है अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में जब वे गरीबों व जनता को दुख दर्द को नहीं समझेंगे तो फिर ऐसे सांसद ,ऐसे विधायक, ऐसे मंत्री, ऐसे पार्टी को समर्थन करना कहीं से उचित नहीं लगता है । जेपी नड्डा व रूढ़ि से सोनपुर के धरती पर पहुंचने पर सभी सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं एवं अभिकर्ता ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपते हुए आग्रह किया है कि सहारा इंडिया से पैसा की भुगतान दिलाया जाए । मांग पत्र सौंपा जाने वाले सहारा इंडिया के अभिकर्ता श्रीकान्त सिंह, रतनेश कु. गौतम, जयप्रकाश, बिमलजी ,नवल चौरसिया, रविंद्र जी ध्रमेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों अभिकर्ता व जमाकर्ता मौजूद थे ।