
बीस लाख रूपये कीमत के दो हजार लिटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार ,पिकअप व बोलेरो भी बरामद
————————————————————————-
रसूलपुर थाना को मिली अबतक की सबसे बड़ी उपलब्धि ————————————————————————–
चनचौरा व नवादा के बीच नहर किनारे पकड़े गए धंधेबाज
रसूलपुर /एकमा(सारण) -स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात्रि गश्ती के दौरान एक पिकअप व एक बोलेरो पर ले जा रहे 228 कार्टून शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकडने में सफलता हासिल की है वहीं अन्य धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।पुलिस रसूलपुर थाना के लिए अबतक की सबसे बड़ी उपलब्धि मान रही है।गिरफ्तार धंधेबाजों में सीवान जिलान्तर्गत दारौन्दा थाना क्षेत्र के कटवार गाँव निवासी बालेश्वर महतो का पुत्र डब्लु कुमार महतो व महाराजगंज थानान्तर्गत रढ़ियाँ गाँव निवासी बिक्रमा राय का पुत्र छोटे कुमार राय बताया जाता है।
ロपुलिस से ओवरटेक करने के चक्कर में पकड़े गए धंधेबाज
———————————————————————–
मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुजीत दास ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की मोहब्बत नाथ के मठिया से शराब की बड़ी खेप डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा है पुलिस की गश्ती गाड़ी चनचौरा के समीप पहुँचने हीं वाली थी कि पीछे से शराब लदी दो तीन गाड़ियाँ ओवरटेक करने लगी।ओवरटेक करते हीं पुलिस को पिकअप पर शराब लदे होने का शंका हो गया और पुलिस ने उन गाड़ियों को खदेड़ना शुरू किया धंधेबाजों ने पुलिस को उलझाने के लिए शराब के कई कार्टून फेकना शुरू कर दिया परंतु पुलिस उनका पीछा करती रही और अंत में चनचौरा के समीप नहर किनारे एक पिक वैन व एक बोलेरो छोड़कर धंधेबाज भागने लगे परंतु पुलिस ने काफी मश्शकत के बाद खदेड़कर दो थंधेबाजों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया जबकि एक स्कार्पियो पर सवार अन्य धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।पिकअप से 187 कार्टून व बोलेरो से 41 कार्टून शराब बरामद किया गया है वहीं गिरफ्तार धंधेबाजों के निशानदेही पर तीन अन्य लोगों पर भी संशोधित उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया।धंधेबाजों ने पुलिस को कई अहम सुराग भी बताए हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि बाजार में शराब की कीमत 20 लाख रूपये होगी । ऑडियो वायरल के बाद सक्रिय हुई पुलिस ।———————————————————————-चार दिनों पूर्व दो लाख रूपये के लेनदेन कर शराब के धंधेबाजों को पुलिस द्वारा छोड़ देने का ऑडियो वायरल होने बाद पुलिस की आँखे खुली और पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के प्रति सक्रियता दिखाई और पुलिस को बेतहाशा उपलब्धि मिली।




Recent Comments