जनादेश/छपरा(सारण)। कोपा के जदयू नेता तारकेश्वर सिंह हत्याकांड मामले में शुक्रवार को छपरा के विशेष न्यायालय में पांच नामजद अभियुक्त सदेह हाजिर हुए। हत्याकांड के प्रमुख अभियुक्त व माँझी के माकपा विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने न्यायालय को अपने वकील के माध्यम से न्यायलय से एक दिन की मोहलत मांग ली। उन्होंने न्यायालय को अपनी अनुपस्थिति के लिए अपनी बृद्ध माताजी की अचानक तबियत खराब होने का हवाला दिया। इस वजह से उनका कोई सफाई साक्ष्य प्रस्तुत नही किया जा सका। विधायक के वकील के एक और डेट के आग्रह पर न्यायालय ने सफाई साक्ष्य के लिए तीन नवम्बर की तिथि निर्धारित किया। बताते चलें कि दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक न्यायालय में अवकाश रहेगा।
छपरा(सारण)। कोपा के जदयू नेता तारकेश्वर सिंह हत्याकांड मामले में शुक्रवार को छपरा के विशेष न्यायालय में पांच नामजद अभियुक्त सदेह हाजिर हुए। हत्याकांड के प्रमुख अभियुक्त व माँझी के माकपा विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने न्यायालय को अपने वकील के माध्यम से न्यायलय से एक दिन की मोहलत मांग ली। उन्होंने न्यायालय को अपनी अनुपस्थिति के लिए अपनी बृद्ध माताजी की अचानक तबियत खराब होने का हवाला दिया। इस वजह से उनका कोई सफाई साक्ष्य प्रस्तुत नही किया जा सका। विधायक के वकील के एक और डेट के आग्रह पर न्यायालय ने सफाई साक्ष्य के लिए तीन नवम्बर की तिथि निर्धारित किया। बताते चलें कि दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक न्यायालय में अवकाश रहेगा।




Recent Comments