
छात्र और अनुशासन शीर्षक नमक प्रतियोगिता का आयोजन
परसा-भेल्दी बजार स्तिथ श्री धार बाबा दरोगा प्रसाद राय कॉलेज परिसर में छात्र और अनुशासन शीर्षक नमक प्रतियोगिता का आयोजन सोमबार को किया गया।जिसमे कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो राम प्रवेश पंडित प्रो राज किशोर यादव तथा प्रो सुरेन्द्र कुमार द्वारा दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य पंडित ने कहा कि छात्र छात्राओं और शिक्षको के वीच अनुशासन से ही शिक्षा के क्षेत्र में छात्र सफल होते है।अनुशासन से शिक्षा के साथ परिवार समाज और देश को एक सूत्र में बांधकर विकास के पथ पर चला जा सकता है।किताबी ज्ञान के साथ समाज के लिए छात्र को अनुशासन की ज्ञान होनी अति जरुरी है।प्रतियोगिता में छात्रो ने अपना विचार प्रकट कर छात्र और शिक्षक समाज में अनुशासन में रहने के लिए अपील किया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूजा कुमारी दूसरा पुरस्कार शम्मा प्रवीण तृतीय पुरस्कार निरंजन कुमार को दिया गया।वही प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र छात्राओं को प्राचार्य राम प्रवेश पंडित समेत अन्य प्रो तथा मुख्य अतिथियो द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सञ्चालन प्रो अभय कुमार राजू ने किया।प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रो अखिलेश कुमार प्रो अमित कुमार प्रो मुरारी प्रसाद गुप्ता प्रो सुनीता कुमारी प्रो बिरेन्द्र प्रसाद राय प्रो भोला प्रसाद काजल कुमारी आरजू कुमारी आशा कुमारी अमन कुमार नितेश कुमार समेत सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल थे।




Recent Comments