प्लास्टिक एवं पॉलीथिन बन्द करने के लिए निकाली जागरूकता रैली

छपरा : दिनांक 30 अगस्त 2018 ।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा शाखा द्वारा प्लास्टिक एवं पॉलीथिन बन्द करने के लिए एक जागरूकता रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।पर्यवारण को बचाने के लिए यह मुहिम छेड़ी गयी है। जिसमे भविष्य में हम पर्यावरण को शुद्ध रख कर आने वाली पीढ़ी को उज्जवल एवं सुन्दर वातावरण दे सके।सभी को संदेश दिया गया कि अपने घरों,बिद्यालय,ऑफिस सब जगह पालीथीन एवं प्लास्टिक का उपयोग बन्द एवं कपड़े के थैले का उपयोग करे।
भारतीय रेड क्रॉस छपरा शाखा के यूथ क्लब के सदस्यो ने इस रैली में बढ चढ़ कर भाग लिया एवं शहर के मुख्य मार्गों से गुजर कर आम जनता को जागरूक किया और उनका प्रयास निरतंर चलता रहेगा।इस अवसर पर रेड क्रॉस के सचिव जीनत जरीन मसीह और डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।प्रो० ए० डी० मसीह,रेड क्रॉस सदस्य शम्भू सिंह,पौल इस्माईल, नीरज,अभिजीत अमन राज,रितिका सिंह एवं कई सदस्य ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।




Recent Comments