भाजपा के मांझी मध्य मंडल के शक्ति केन्द्र प्रभारियों व सह प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

मांझी(सारण) : भाजपा के मांझी मध्य मंडल के शक्ति केन्द्र प्रभारियों व सह प्रभारियों की एक बैठक मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे बुथ स्तर पर कमिटी गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व-सम्मती से शक्ति-केन्द्रों के नए प्रभारी व सह प्रभारी की घोषणा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता आवश्यक है। बैठक का चुनाव सह प्रभारी संचालन बबलू शर्मा ने किया। बैठक में वीरेंद्र पाण्डेय, मनंजय तिवारी, चन्दकेश सिंह, शिवाजी सिंह, बदरे मनीर खां, भरत मांझी, निर्भय पाण्डेय आदि मौजूद थे।