
चोरों ने भाजपा नेता के घर को बनाया निशाना ।
एक ही रात दो घरों से लाखों की सम्पत्ति की चोरी। वस्त्र,आभूषण व नकद समेत दो लाख की चोरी।
रसूलपुर /एकमा (सारण)
-स्थानीय थाना क्षेत्र के लाकठ छपरा गाँव में बीती रात्रि चोरों ने भाजपा नेता प्रहलाद सिंह के घर समेत दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और लाखों के सम्पत्ति की चोरी कर ली ।घटना की सूचना पाते हीं मुखिया बेद प्रकाश सिंह ऊर्फ भोला सिंह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुँच पूलिस को सूचना दिया।सूचना पाते हीं स्थानीय थाना पूलिस मौके पर पहुँच मामले की तहकीकात शुरू कर दी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि गृह स्वामी अपने घरों में सोये थे तभी देर रात्रि चोरों ने घर के पीछे से चाहरदीवारी होकर आँगन में प्रवेश कर गए और बाहर से बन्द सभी कमरों का ताला तोड़ कर कमरे में रखे बक्से व आलमीरा को तोड़ कर उसमें रखे स्वर्ण आभूषण कीमती साड़ियाँ एवं आठ हजार रूपया नकद समेत लगभग दो लाख रूपये की सम्पत्ति की चोरी कर ली।चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि जूआरीओं तथा शराब के धंधेबाजों पर पूलिस यदि नकेल नहीं कसेगी तो चोरी की घटनाओं में कमी नहीं हो पाएगी ।समाचार प्रेषण तक एफ आई आर दर्ज नहीं हो पाया था।




Recent Comments