तरैया, (सारण) : प्रखंड के जदयू कार्यालय में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला कमिटी के मनोनीत सदस्यों का स्वागत किया गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर ज्वाला प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा को जिला महासचिव व डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह को जिला सचिव मनोनीत किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत किया। जदयू नेताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी कार्यालय में जनता दरबार व सरकार के चल रहे विभिन्न योजनाओं की साप्ताहिक जांच कर प्रदेश व जिला कमिटी को देने की चर्चा बैठक में की गई। बैठक व स्वागत समारोह में जदयू नेता सत्येन्द्र सहनी, राखी कुशवाहा, धर्मेन्द्र साह, चन्देश्वर राम, गणेश रजक, मो. असलम, विनोद सिंह, अमित साह, आदित्य शर्मा, वीरेंद्र मांझी, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।