मनरेगा कर्मी का बाइक चोरी
गड़खा(सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना तीनमूहानी के पास एक बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुलाहपुर निवासी अवध बिहारी राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।जिसमें कहा कि गड़खा प्रखंड में मनरेगा कार्यालय में पंचायत तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत हूं। शनिवार को कोठिया पंचायत में परियोजना के पईन का निरीक्षण हेतु गया था। जहां से बाइक चोरी हो गई। उधर से लौटा तो हैमलेट सहित पूरा बाइक गायब था। खोजबीन करने पर पता नहीं चला।




Recent Comments