संविधान ने भारत के प्रत्येक नागरिक को दिया है समानता का अधिकार – एसडीओ

मढ़ौरा, सारण बिहार ।
संविधान दिवस पर एसडीओ योगेंद्र कुमार मढ़ौरा नगर में स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे । एसडीओ ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि भेंट की । इस दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे ।  एसडीओ ने कहा कि संविधान दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को समानता का अधिकार देता है । हमें भारतीय संविधान के प्रति न सिर्फ आस्था रखनी होगी बल्कि उस आस्था को अपने कार्य रुप में लाना होगा ।

हमें यह प्रयास करना चाहिए कि हम संविधान की आत्मा को महसूस करे और उसे अपने व्यवहार में लागू करे। भारत में ऐसी संवैधानिक व्यवस्था है जिसमें सभी शोषित, वंचित, गरीबों, दलित, अल्पसंख्यक के अधिकार की रक्षा का प्रावधान है । अगर कहीं किसी तरह की समस्या हो तो संवैधानिक तरीके से उसे सामने लाने का प्रयास होना चाहिए । प्रशासनिक स्तर पर उस समस्या के समाधान के लिए सभी स्तर पर  लोग तत्पर है । संविधान दिवस पर लोगों को यह शपथ लेने की जरूरत है कि वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन और जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेंगे । वे एक शभ्य और और सुसंस्कृत नागरिक बनने की दिशा में प्रयत्नशील होगे । इस अवसर पर अमित मेहरा, अभिमन्यु , रवि आनंद,अनिल प्रताप, हिमाशु पिंटु कुमार, वीर आदित्य, वसंत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।