
असम राज्य विजेता,मेघालय उपविजेता और बिहार ने तीसरा स्थान हासिल किया
छपरा। पांचवा राष्ट्रीय आइन बॉल प्रतियोगिता का समापन सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल चांदमारी रोड के खेल मैदान में रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबला असम और मेघालय के बीच में हुआ। जिसमें असम टीम ने मेधालय को हरा विजई बना।इस राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महराजगंज के लोकप्रिय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा सेंट्रल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह थे।सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन का छपरा में होना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने छपरा वासियों को आश्वस्त किया कि छपरा जिला के प्रखंड स्तर पर आईनबॉल खेल को बढ़ावा दिया जाएगा।वही हरेद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह आईनबाल का खेल खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक क्षमता का जांच करता है।
वही संयोजक संयोजक संजीव चौधरी ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल में आए हुए सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने अपने स्तर से काफी बेहतर प्रदर्शन किया जिसमे फाइनल मुकाबला में असम ने जीत हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य रूप से आयोजन के संयोजक संजीव चौधरी,संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, सचिव प्रकाश कुमार,डॉ० संतोष कुमार सिंह, डॉ० शंभू कुमार,डॉ० पार्थ सारथी गौतम,राजेश फैशन,उप-मेयर प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू,सुधाकर प्रसाद,डॉ० एसके पाण्डेय, विद्यालय प्रबंधक विकाश सिंह, अश्विनी परमार,प्रणव सिंह,प्रणव,अमन सिंह,विकाश,विशाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।मंच संचालन कार्यक्रम के सह-संयोजक अमन राज ने किया।




Recent Comments