
जदयू छात्र युवा की बैठक में छात्र प्रकोष्ठ को और मजबूत करने पर दिया गया बल
अमनौर/सारण: स्थानीय पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के सभागार में जिला अध्यक्ष दिपक सिंह की अध्यक्षता मेंं जदयू छात्र युवा की बैठक आयोजन किया गया.रविवार को आयोजित इस बैठक में जयप्रकाश विश्वविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा छात्रों की समस्याओं के निदान पर चर्चा की गयी . छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर सिंह ने छात्र प्रकोष्ठ को और मजबूत करने तथा उसके विस्तार पर प्रकाश डाला. वहीं छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए नीतीश सरकार के विभिन्न प्रकार की सहायता मुहैया कराने वाले योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही. इस दौरान जदयू छात्र युवा जिला उपाध्यक्ष के पद पर भानु प्रताप सिंह, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के महासचिव के पद पर सुरजीत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष के पद पर शुभम सिंह तथा एचआर कालेज अध्यक्ष अदित्य रंजन को मनोनीत किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से जदयू नेता सुनील सिंह कश्यप, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अंशु कुमार सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, नन्द किशोर सिंह, जदयू युवा अध्यक्ष पवन कुमार सिंह अरविंंद श्रीवास्तव ,अभिनाष कुमार सिंह, गौरव सिंह, अर्जुन यादव,शुभम सिंह, उज्जवल सिंह, निशांत रंजन सिंह आदि दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Recent Comments