गंडक बांध किनारे पानी मे डुबने से बारह वर्षीय किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

अमनौर/सारण: जिउतिया पर्व के मौके पर थाना क्षेत्र के डवर छपरा गंडक किनारे बांध के नीचे गंडक के पानी मे स्नान कर रहे बारह साल का किशोर की डुबने से मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के निशक विशुनपुर गांव के सभी जिउतिया पर्वतियों ने उक्त गंडक बांध के किनारे स्नान करने गये थे. अपने माता के साथ अरुण पंडित के बारह वर्षीय पुत्र आलोक कुमार चला गया. जहां माता स्नान व पूजा पाठ की तैयारी में वयस्थ हो गयी वहीं उसका पुत्र अपने दोस्तों के साथ उक बांध किनारे के पानी में स्नान करने लगा और गहरे पानी में चला गया. जब बच्चे पर लोगों की नजर गयी तबतक देर हो गयी वह पानी में डुब गया स्थानीय लोगों ने उक्त बच्चे को पानी से बाहर निकालने मे घंटों लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयीं . घटना के बाद उसके दादा रामेश्वर पंडित दादी पुकारी देवी माता सावित्री देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा छा गया है. सभी लोग शोकाकुल हो गये है. घटना की सुचना मिलने पर अमनौर पुलिस मोके पर पहुंच घटना का जायजा लिया.