फाइल फोटो

छपरा। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ,दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष,कायस्थ परिवार,छपरा के मुख्य संयोजक एवं समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव की माता समाजसेविका सरिता श्रीवास्तव का निधन सोमवार को भले सुबह हो गया ।इस निधन की खबर मिलते ही फेडरेशन के सदस्यों एवं चित्रांश बन्धुओं में शोक की लहर दौड़ गई।समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ,दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष,कायस्थ परिवार,छपरा के मुख्य संयोजक एवं समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव की माता समाजसेविका सरिता श्रीवास्तव का निधन सोमवार को अहले सुबह हो गया ।इस निधन की खबर मिलते ही फेडरेशन के सदस्यों एवं चित्रांश बन्धुओं में शोक की लहर दौड़ गई।
नई दिल्ली स्थित आवास पर इनका निधन हार्टअटैक से हो गई। 68 वर्षीय सरिता श्रीवास्तव प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामशंकर प्रसाद सिन्हा उर्फ फुल्ली बाबू एवं स्वर्गीय इंदु भूषण सिन्हा की सुपुत्री थी उनका पैतृक Chips दाउद्पुर,सारण से था ।परिवार में सबसे छोटी बेटी और संयुक्त परिवार की संस्कारी सदस्य रही ।
छपरा शहर के भगवान बाजार निवासी ठाकुर प्रसाद श्रीवास्तव की पुत्र बधू एवं आलोक कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी थी। इनके पति का निधन कोविड 2019 में हो गया था। अपने पीछे एक पुत्र ,पुत्र वधु ,पुत्री,दामाद एवं नातीन सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गयी।
इनके निधन पर फेडरेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विद्या भूषण श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष कमल किशोर सहाय,उपाध्यक्ष अजित सहाय ,जिला संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह पराशर,राजीव पाठक,रवि कुंवर,कायस्थ परिवार ,छपरा के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा,महासचिव अजय सहाय,विवेक कुमार,ब्रजेन्द्र किशोर,राजेश वर्मा, रूपेश नंदन,भूपेश नंदन,सौरभ श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के संरक्षक दो के पी श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र राजन,मुकुंद मोहन राजू,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव प्रिंस राज, श्री चित्रगुप्त समिति के जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा,महासचिव विमल कुमार वर्मा,श्री चित्रांश समिति के अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार,महासचिव रविशंकर प्रसाद श्रीवास्तव,पूर्व प्राचार्य एम के शरण,ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा सहित अन्य चित्रांश बन्धुओ ने शोक प्रकट किया है।वही दूसरी तरफ कई महिलाओं,व्यवसायियों एवं समाजसेवियों ने भी समाजसेविका सरिता श्रीवास्तव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
उधर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र बच्चन ने समाजसेविका सरिता श्रीवास्तव को एक कुशल महिला एवं गृहिणी बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सर्वागीण विकास में बहुत उल्लेखनीय कार्य किया है।जिनकी कमी सदैव बनी रहेगी।
पुत्र अभिजीत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मेरी माता का दाह संस्कार सारण जिला के रिविलगंज नगर पंचायत स्थित सेमरिया शमशान घाट पर सरयुग नदी के किनारे मंगलवार को होगा।