लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती पर लियो क्लब ने लगाया शुद्ध पेयजल का स्टाल
छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लोक कलाकार भिखारी ठाकुर जी की जयंती पर भारतीय नाटयसंघ इप्टा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एकता भवन परिसर में बाहर से आए हुए कलाकारों एवं आगन्तुको के लिये शुद्ध पेयजल का स्टाल लगाया गया ।
मौके पर लियो सद्स्य लियो रोहित प्रधान ने कहा कि यह बहुत हीं सौभाग्य की बात है कि सारण के गौरव लोक कलाकार भिखारी ठाकुर जी की जयंती पर लियो क्लब को भी उनके अनुयायियों की सेवा करने का मौका मिला । वहीं सभी कलाकार एवं आगन्तुक लियो क्लब के इस सेवा कार्य से बहुत हीं खुश हुए एवं लियो क्लब की सराहना की ।
मौके पर लायन मनोज कुमार वर्मा संकल्प, लायन श्याम नारायण जी, लियो विकास, लियो अली अहमद, लियो रोहित प्रधान, लियो स्वराज, लियो सनी पठान, लियो शिवांगी, लियो अपराजिता आदी सद्स्यगण सेवा हेतू मौजुद थें ।
उक्त जानकारी पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।