दो वर्षों के बाद भी खाते में नहीं गया आपदा राहत राशि,बाढ़ पीड़ितों ने डीएम व एसडीओ से लगायी गुहार
तरैया(21.05.2019) : दो वर्षों के बाद भी बैंक खाते में आपदा राहत राशि नही पहुँचने पर सरेया रत्नाकर गाँव के बाढ़ पीड़ित ने सारण डीएम और मढ़ौरा एसडीओ से गुहार लगायी है।इस संबंध में सरेया रत्नाकर गाँव निवासी प्रभाकर सिंह ने एक शिकायत प्रतिवेदन डीएम व एसडीओ को भेजी है।पीड़ित ने बताया कि लिपिकीय भूलवश हमारे गाँव के बाढ़ पीड़ितो के खाते में आपदा राशि नही गया है।अंचल कार्यालय से बाढ़ पीड़ितों की जो सूची बैंक में भेजी गयी थी।उसमें अधिकांश लाभुकों का बैंक खाता गलत अंकित हो गया था।जिस कारण बैंक अंचल कार्यालय को लौटा दिया।जिसे पुनः सुधार कर अंचल कार्यालय द्वारा बैंक को नही भेजा गया है।जिस कारण अधिकांश लाभुकों के खाते में रुपये नहीं गये है।तरैया प्रखण्ड वर्ष 2017 में भीषण बाढ़ की चपेट में था।वैसे बाढ़ पीड़ित परिवारों को छः हजार रुपये आपदा राहत कोष से उनके खाते में भेजे गए थे।लेकिन अंचलकार्यालय के लापारवाही के कारण आज भी कई बाढ़ पीड़ित परिवार राशि से वंचित रह गए है।पीड़ित का कहना है कि अंचल लिपिक अशोक कुमार वर्मा का स्थान्तरण हो गया है लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपना प्रभार दूसरे को नही सौपा है।तथा अंचलकर्मी कामेश्वर राम को कुछ लिखने-पढ़ने नहीं आता है।इन्ही दोनों कर्मचारियों के पास बाढ़ आपदा राशि का फाइल है।जो आज तक पेंडिंग है।पीड़ित का कहना है कि जब भी वह इसके बारे में पूछने जाता है तो अंचलकर्मी कामेश्वर राम दुर्व्यवहार करते है और सही जानकारी नही देते है।पीड़ित ने इसकी जाँच कर शीघ्र वंचित लाभुकों के खाते में राशि भेजने की मांग की है।
*पीड़ित कार्यालय में सम्पर्क करें उनके खाते में दो दिनों राशि भेज दी जाएगी*
इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ वीरेन्द्र मोहन ने बताया कि वैसे खाते जिनमे त्रुटि था सुधार कर बैंक में भेज दिया गया है।लाभुक के खाते में राशि चला भी गया है।फिर भी अगर कोई वंचित है तो कार्यालय को सूचना दे उनके खाते में दो दिनों में राशि भेज दी जाएगी।




Recent Comments