मस्जिद निर्माण हेतु चंदे का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला सहित सात लोग गभीर रुप से घायल,तीन गिरफ्तार

अमनौर/सारण: स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा दरगाह गांव में मस्जिद निर्माण के लिए इकठ्ठे किये गए चंदे का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट मेंं एक महिला सहित सात लोग गभीर रुप से घायल होने की घटना सामने आया है. सभी घायलों का उपचार अमनौर पीएचसी मे किया गया. घायलों में जहां एक पक्ष से बसीरुदीन आलम,मनौवर आलम तथा रिजवान आलम वहीं दूसरे पक्ष से अहमद साह,बबलू साह,प्रेम साह तथा नजदा खातुन का नाम शामिल है. अहमद साह तथा बबलू साह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है. जिसमें बबलू साह की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस मामले में एक पक्ष के घायल नजदा खातुन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पांच महिला सहित दस लोगों को आरोपित किया गया है .वहीं दुसरे पक्ष से घायल बसीरुदीन आलम ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है. अमनौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बसीरुदीन आलम,मनौवर आलम तथा रिजवान आलम को हिरासत में लिया है. अमनौर पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज किया गया है वहीं एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.