जदयू का बूथ अध्यक्ष व सचिव का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

परसा/सारण: परसा-जदयू द्वारा संचालित सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत भेल्दी में बूथ अध्यक्ष और सचिव का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रिदर्शी चौरसिया की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही बूथ अध्यक्ष तथा सचिव कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही जन कल्यणकारी महत्वकांक्षी योजनाओं की जनकारी क्षेत्र में पहुँचाने का अपील किया।तथा सूबे और अमनौर विधान सभा की विकास के लिए आगामी विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री को हाथ मजबूत करने का अपील किया।जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पति पत्नी की 15 साल की सरकार पर प्रहार किया।पति पत्नी की 15 साल की सरकार में अल्पसंख्यक को मिला।और 14 साल के नीतीश सरकार में मिलने वाली सुविधाओं की जिक्र करते हुऐ आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हाथ मजबूत करने का अपील किया।तथा बूथ अध्यक्ष सचिव को जिम्मेवारी से पार्टी के विकास के लिए कार्य करने की अपील किया।वही जिला संगठन प्रभारी अरविंद राय ने पार्टी के दिशा निर्देश को विस्तृत जानकारी दिया।तथा बूथ अध्यक्ष तथा सचिव की जिम्मेवारी की जनकारी दिया।कार्यक्रम में अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो चंद्र भूषण पंडित विधान सभा प्रभारी नंद लाल राम पूर्व प्रमुख पप्पू सिंह मुखिया शुशील सिंह धर्मेंद्र सिंह सतेंद्र सिंह बबलू सिंह संजीव कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह राज कुमार कुशवाहा आदि उपस्तिथ थे।कार्यक्रम का संचालन जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने किया।




Recent Comments