पुलिस ने जब्त की कई बाइक

#परवेज अख्तर/सिवान,

मैरवा (सिवान) : मैरवा रेलवे स्टेशन के उत्तर एवं दक्षिण स्थित बाइक स्टैंड से उत्तर प्रदेश की पुलिस ने छापामारी कर कई बाइक जब्त कर थाना ले गई। यह बाइक चोरी की बताई जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में चोरी करते हुए तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ कर यह कार्रवाई की है। छापेमारी के बाद बाइक स्टैंड संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन होने की उम्मीद है। जब्त बाइक और पकड़े गए बाइक चोर से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य चोर की धरपकड़ के लिए यूपी पुलिस मैरवा थाना क्षेत्र और इसके आसपास में और भी कुछ जगहों पर छापेमारी कर सकती है। पिछले कुछ महीने में इस थाना क्षेत्र में भी कई बाइक और बोलेरो चोरी हो चुकी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र प्रतापपुर के निकट मिश्रौली गांव में बुधवार की रात एक बरात आई हुई थी।