शिक्षक जाएंगे हड़ताल पर

मकेर (सारण): बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर शिक्षक जाएंगे हड़ताल पर ,शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय उर्द मकतब पर एक बैठक हुई जिसमें एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया है कि सरकार की शिक्षक बिरोधी नीति के कारण हमें बाध्य होकर हड़ताल पर जाने को सरकार बिबस कर रही हैं ।मालूम हो कि समान काम समान बेतन को लेकर सरकार एवम शिक्षकों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक गयी थी जिसमे शिक्षकों की हार हुई थी ,इसके बाद से राज्य सरकार शिक्षकों के वेतन बढ़ाने को लेकर तरह तरह की आश्वासन देती हैं लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठा रही हैं जिससे क्षुब्ध होकर शिक्षक 17 फ़रवरी से हड़ताल पर जाएंगे ।इसकी सूचना शिक्षक नेता द्वारा सूचना दे दी गई है । बैठक को निजाम अहमद ,घनश्याम चतुर्वेदी ललन राय उपेंद्र शर्मा अमरनाथ गुप्ता ,भीष्म प्रसाद यादव ने सम्बोधित किया ।शिक्षक शिव प्रसाद बिरेन्द्र साह योगेंद्र साह अमर नाथ बैठा , सुधा कुमारी रामकुमार सिंह मुस्ताक अहमद निशांत नईम चन्द्रशेखर ,गुंजन कुमारी अनिता कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे ।




Recent Comments