पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया आईटीआई कृषि फार्म के समीप तेंदुआ को देख कर मचा हाहाकार। सूत्रानुसार बताया जा रहा है कि एक तेंदुआ भटकते हुए बेतिया शहर के किनारे कृषि उधान आईटीआई कालेज के समीप पहुच गया। जब ग्रामीणों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो शोर शराबा शुरू हो गया। देखते देखते सैकड़ो भीड़ जम गई। देखने वाले में डर भी कायम था। तेंदुआ कभी पेड़ पर तो कभी तेंदुआ लोगो की भीड़ से घबड़ाकर भागता फिर लोग भी उसको देखने बढ़ते। तब तक तेंदुए को पकड़ने वाली टीम भी पहुच गई। बहुत प्रयास के बाद तेंदुए को जाल में पकड़ा गया। मौके पर कई उपस्थित रहे।