छपरा/तरैया
प्रखंड के भूतनाथ चौक पर झोला में छह बोतल शराब लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जिसको लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।जिसमें रामकोला गांव निवासी अनु कुमार उर्फ रवि कुमार एवं बगही हरखपुर गांव निवासी सोकन तुरहा को आरोपित किया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सरकारी गाड़ी से थाना से प्रस्थान कर तरैया बाजार की तरफ जा रहे थे कि भूतनाथ चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में झोला लेकर कुछ ले जा रहा है।शक के आधार पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर भागने लगा।संदेह के आधर पर पुलिस बल ने उक्त युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया।उसके झोले से छह बोतल शराब बरामद किया गया।गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने पर बताया कि शराब तरैया बाजार में बेचने के लिए लेकर जा रहा हूँ।ऐसे ही झोला में रख कर शराब बेचता हूँ।आगे उसने बताया कि सोकन तुरहा के यहाँ से रोज लाता हूँ और बिक्री करता हूँ।सोकन तुरहा कहाँ से लाता है और कहाँ रखता है मुझे मालूम नही है।बेच कर अपना कमीशन रख लेता हूँ और पैसा उसी को देता हूँ।चोरी छीपे शराब बेचना तथा परिवहन करना एक संज्ञेय अपराध है।




Recent Comments