जीवित्पुत्रिका ब्रत के मद्देनजर माँझी के राम घाट पर गोता खोर करेंगे घाटों पर निगरानी।

माँझी(सारण) । जीवित्पुत्रिका ब्रत के मद्देनजर माँझी के राम घाट पर गोता खोर करेंगे घाटों पर निगरानी। नहाय खाय को लेकर स्नानार्थियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए सी ओ दिलीप कुमार के निर्देश पर कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में राम घाट पर गोताखोरों को तैनात किया गया है। इधर सरयू नदी में आये उफान से राम घाट पूर्ण रूप से डूब चुका है। तेजी से बढ़ रहे पानी से जहाँ लोगो को बाढ़ का डर सता रहा है वही जीतिया में नदी स्नान एक समस्या बन गई है। क्योंकि की इस अवसर पर माँझी के विभिन्न घाटों पर व्रतियों की भीड़ नदी स्नान करने एवं कथा सुनने पहुँचती है।