छपरा/ तरैया

थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव निवासी आशा देवी को दहेज में दो लाख रुपये नही देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया है।जिसको लेकर विवाहिता ने पति सास सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के राहीमपुर गांव निवासी पति अर्जुन राय,सास पानपति कुँवर,गौरी राय, जितेन्द्र राय व उपेन्द्र राय को आरोपित किया है।पीड़िता का कहना है कि मेरी शादी हिन्दू रीतिरिवाज से 2011 में राहिमपुर गांव निवासी अर्जुन राय के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे।मैं बोली कि इतना पैसा लाने में असमर्थ हूँ।उसी बात को लेकर उक्त सभी लोग मारपीट कर घर से निकाल दिए।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।