दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया : हजारी पशु मेला ग्राउंड में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं शव की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त में जुटी, जहां पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वहां के लोगों द्वारा यह कहा गया कि सुबह लोग जब हजारी पशु मेला के रास्ते जा रहे थे, तभी लोगों को तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद लोगों ने देखा कि प्लास्टिक के बोरे में एक महिला का शव गढ़े में फेंका हुआ है और बहुत तेज बदबू आ रही है। इस बात को पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। हालांकि कुछ ठोस मालूम नहीं चल सका।




Recent Comments