
सीवान :आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मैरवा के छात्रों एवं शिक्षकों ने बिहार दिवस पर निकाली प्रभातफेरी
===
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
====
मैरवा-सिवान / .22 मार्च
बिहार दिवस के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय मैरवा के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने प्रभातफेरी निकाली जिसमे वर्ग छ: से लेकर अष्टम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया .यह प्रभातफेरी विद्यालय से चलकर श्रीनगर गाँव तक गयी जिसमे बच्चों ने हमारा बिहार बढता बिहार, बिहार को स्वच्छ बनाना है नशा को दुर भगाना है .इत्यादि नारे लगाये.प्रभातफेरी विद्यालय लौटने के बाद एक सान्सकृतिक सभा में बदल गयी जिसमें मंच पर बच्चों ने बिहार गीत ,देशभक्ति गीत ,लोकगीत व वादविवाद परिचर्चा प्रस्तुत की .इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुनिल कुमार दुबे ने बढते बिहार तथा मुख्यमंत्री के सात निश्चयों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी ही राज्य एवं देश को महान बनाते हैं .इस अवसर पर शिक्षक संजय पाठक ,राजीव रंजन ,घनश्याम तिवारी ,पूनम सिन्हा,नेहा कुमारी ,विमला पांडे,पूनम त्रीपाठी,रमा देवी,बाल संसद की उप प्रधान मंत्री फरिना खातून ,मीना मंच की अध्यक्ष मंजू कुमारी सहित अन्यो ने भी अपना विचार व्यक्त किया .मंच संचालन वरीय शिक्षक लालजी चौधरी ने की।




Recent Comments