छपरा-पटना मुख्य पथ पर दस किलोमीटर मे लगा महाजाम
#दिनभर जाम से रहे लोग हलकान

डोरीगंज(सारण) -:
“””””””””””
बालू लदी वाहनो के कारण छपरा पटना मुख्यमार्ग बायपास मे गुरूवार की सुबह साढा नेवाजी टोला चौक से लेकर आरा छपरा पुल के बीच लोग भयंकर महाजाम जाम से जूझते रहे।
उक्त पथ पर लगातार जाम की समस्या ने लोगो का जीना हराम कर दिया है जाम से त्रस्त लोगो के बीच यह समस्या अब त्रासदी का रूप ले चूकी है प्रशासन की नो इन्ट्री का भी कोई असर नही बहरहाल लोगो को भी इससे निजात का कोई आसार नजर नही आता प्रशासन भी लाचार हाथ पर हाथ धरे बैठा है ।
भीषण इस महाजाम के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला साढा नेवाजी टोला ब्लौक रोड बायपास भिखारी चौक से लेकर शेरपुर घेघटा मेला व डोरीगंज के बीच अहले सुबह से ही ट्रको की लम्बी कतारे खड़ी देखी गई जिसके दौरान बड़े छोटे वाहनो मे कैद लोग घंटो जाम मे फँसे रहे आलम ऐसा कि साढा नेवाजी टोला चौक से लेकर डोरीगंज के बीच कई जगह दो- दो लेन मे बालू लदी ट्रके खड़ी पाई गई हालात ऐसा कि लोगो के लिए पैदल सरकना भी मुहाल दिखा भीषण जाम के कारण दोपहिया वाहनो का भी निकलना मुश्किल भरा काम था बावजूद जान जोखिम मे डाल साईकिल व मोटरसाइकिल सवार कच्ची सड़क के किनारे से होकर दिनभर रेगते हुए भागते नजर आए रौजा फ्लावर मिल से लेकर प्रखंड मुख्यालय के बीच तो लोगो का पैदल सरकना भी मुहाल दिखा लगेज के साथ पसीने से लथपथ यात्री व्यस्था को कोसते नजर आए लिहाजा छोटे चौपहिया वाहन मुख्यमार्ग से उतर कर गांवो मे प्रवेश कर गए जिसके कारण गाँवो मे भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके दौरान खासी फजीहत का सामना महिला यात्रियो को करना पड़ा वाहन छोड़ कई यात्री पैदल ही मार्च करते नजर आए उधर जाम मे फँसे स्कूली वाहनो मे कैद बच्चे घर पहुचने की जल्दी मे बेहद परेशान दिखे बावजूद आम नागरिको की सुरक्षा मे तत्पर पुलिस प्रशासन का कही अता पता भी नजर नही आया जिसकी मौजूदगी की उम्मीद भी लोगो को थोड़ी राहत प्रदान कर सके । स्थानीय लोगो के मुताबिक यह जाम की समस्या बालू को लेकर है जो रात दो बजे से ही जारी है जिसके लिए यूपी से मानो ट्रको की बाढ सी आ गई है जिसके कारण इन ईलाको मे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रशासनिक नियंत्रण से बाहर हो गया है । स्थिति ऐसी कि देर शाम तक महाजाम से लोगो को निजात नही मिल पाया आम से लेकर खास हर कोई दिनभर जाम से हलकान रहा।