डोरीगंज(सारण)।
अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा टॉल टेक्स के पास से सदर एस डी पी ओ के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे बालु लदी एक ट्रक को जब्त किया गया है वही मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया की सदर एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह एवं दिघवारा सी ओ प्रवीण कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे थानाक्षेत्र के बोधा छपरा टॉल टेक्स के पास से बालु लदी एक ट्रक को जब्त किया गया है वही मौके से ट्रक का चालक शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के शंकरपुर बिंदी निवासी शिवचन्द्र साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
छापेमारी दल मे अवतार नगर थाने के एस आई विजेन्द्र कुमार मंडल शामिल थे ।