AISF सारण जिला इकाई के छात्रों ने धुम-धाम से मनायी जयप्रकाश नारायण की 116 वीं जयंती
छपरा : गुरुवार 11 अक्टूबर को ऑल इन्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला इकाई के छात्रों ने सम्पूर्ण क्रान्ति के नायक,सच्चे राष्ट्भक्त,राजनीतिज्ञ,भारत रत्न जयप्रकाश नारायण जी का 116 वीं जयंती धुम-धाम से संगठन कार्यालय मंजर रिजवी भवन,सलेमपुर में मनायी।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने किया।
सभी छात्रों ने सबसे पहले उनके तैल- चित्र पर फूल-माला अर्पित कर नमन किया।
जयंती समारोह में सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने आम जनता के बीच में जो कार्य किए ,जो विचार दिए,वे पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी और आनेवाले कल भी प्रासंगिक रहेंगे। वहीं राज्य-पार्षद अमित नयन ने अवगत कराया कि जयप्रकाश नारायण जी ने 5 जून 1974 को गाँधी मैदान में एक जनसैलाब के बीच हूंकार भरते हुए “संपूर्ण-क्रांति” का बिगूल फूंका।जो भारतीय राजनीति में नया मोड. लाया। लोकनायक को मरणोपरांत सन 1999 में भारत रत्न से नवाजा गया।घरातल पर संपूर्ण क्रांति को उन्होंने अपूर्ण-क्रांति बताया।क्योंकि जनमानस की वैसी ललक नहीं दिख रही है,जो जेपी बाबू चाहते थे। नगर अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि संपूर्ण क्रांति आह्वान के दम पर इन्दिरा गांधी की सत्ता को उखाड़ फेकने के लिए किया था। नगर -सचिव सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने, बेरोजगारी दूर करने ,शिक्षा में क्रांति लाने की बात कही। आज के जयंती समारोह में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह, नगर-सचिव सत्यप्रकाश तिवारी नंदजी चौहान,नंदजी चौहान, गजेन्द्र कुमार हिमांशु,सिबु वर्मा, सनी गुप्ता, गुलगुल कुमार, विनय कुमार गिरि,कुमार बबलू, आलोक कुमार आदि दर्जनों छात्र मौजूद थे।