मशरक में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

मशरक (सारण) मशरक-तरैया स्टेट हाईवे- 73 पर मशरक के बड़ी तालाब में 10 वर्षीय छात्र के डूबने से मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।* मृतक पवन कुमार (11वर्ष) मशरक दक्षिण टोला, के सनोज नट का पुत्र बताया जाता है जो मशरक- तरैया स्टेट हाइवे- 73 पर मशरक बड़ी मुशहर टोली के पास तालाब में नहाने के क्रम में डुबने से मौत हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अमर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। प्रखंड अध्यक्ष ने इसकी सूचना सीओ मशरक एवं थाना पुलिस को दिया। सूचना पाते ही सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ पहुचे। और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में ले लिया तथा अंत्य परीक्षण हेतू छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। तथा मामले की जांच में जुट गई है। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अमर कुमार सिंह के समक्ष सीओ मशरक ललित कुमार सिंह ने मृतक के परिजन को आपदा विभाग से चार लाख रूपये मुआवजा राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वही मुखिया मृदुला देवी ने मृतक के दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल 3 हजार रूपया नगद सहायता राशि परिजनों को दिया।