दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया के भरवलिया नदी से सुनील कुमार (10) के शव की बरामदगी का मामला हत्या में तब्दील हो गया है। मृत बच्चे के पिता ने हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि करीमन दास की शिकायत पर उसके पुत्र सुनील कुमार को नदी में डूबोकर हत्या करने की एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें उसके गांव के पूजा कुमारी, मु.कलावती, भागो देवी, रामगुलाम दास, जंगबहादुर दास, पारस दास, परमेश्वर दास, प्रमोद दास, सूरज दास, किशोरी देवी को नामजद किया गया है। मामले में छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर मेें करीमन दास ने बताया है कि पूजा कुमारी, कलावती देवी तथा भागो देवी उसके बच्चे को बहला फुसलाकर 12 बजे दिन में अपने साथ ले गए। उसे नदी में पानी के भीतर दबाकर मार दिया गया। दूसरे दिन सुबह उसका शरीर बरामद हुआ। इस मामले की साजिश में अन्य आरोपी भी शामिल थे। सब लोगों ने एक साजिश के तहत मिलकर बच्चे को बुलाकर हत्या कर दी है। मामला यह है कि 2 अक्टूबर को लड़का सुनील कुमार गायब हो गया था। दूसरे दिन सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया था।




Recent Comments