गैस के लिए तोड़ फोड़ करने वालों पर एफआईआर
इसुआपुर(सारण) – श्वेता भारत गैस ग्रामीण वितरक इसुआपुर के कार्यालय में 16 सितम्बर को तोड़ फोड़ करने वाले लोगों पर इसुआपुर थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है ।इस सम्बंध में गैस एजेंसी के मैनेजर संजीत कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराए गए केश में कहा गया कि कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा हंगामा तथा गाली गलौज करते हुए काउंटर का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया ।जिसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है ।जिसमें दो ब्यक्तियों का चेहरा अस्पस्ट पहचान किये जाने की भी बात कही गई है ।वहीं अन्य अपराधियों की पहचान फुटेज द्वारा किये जाने की पुलिस से मांग की गई है ।साथ ही यह भी कहा गया है की पिछले दो महीनों से जितनी गैस की डिमांड की जा रही है उतनी फतुहा पटना से नहीं हो रही है ।जिससे सभी ग्राहकों जो हर समय गैस उपलब्ध करा पाना सम्भव नहीं हो रहा है ।इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को दिए जाने के बावजूद भी वे हंगामा तथा तोड़ फोड़ करते हैं ।




Recent Comments