
छपरा : जदयू जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
दैनिक खोज खबर/छपरा (सारण)। जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’ का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। सभी ने उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, मनोज पटेल, ई. प्रभाष शंकर, कुसुम देवी, सत्यनारायण सिंह, अशोक सिंह और शंभू मांझी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments