रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा – नवादा पुलिस जहाँ अपराध और अपराधियों से मुकाबला करती आ रही थी/है ! वहीं अब नवादा पुलिस विश्वमहामारी ‘ कोरोना ‘ से लडने को पूरी तरह तैयार है ।वहीं लॉक डाउन को सफल बनाने हेतु सड़क पर उतरी लेडी पुलिस सड़क पर मटरगस्ती करते , फालतु घूमने के शौकीन लोगों को रोककर अपनी सख्त भाषा मे समझा रही है और जुर्माना भी वसूल रही है ।

पुलिस द्वारा आम लोगों के साथ साथ दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंश आदि के विषय मे जानकारी दी जा रही है !

वंही इस महिला पुलिस का कहना है की ये हमारी सख्ती का मकसद केवल आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करे। पालना नही करने पर पुलिस सख्ती करेगी जिसके जिम्मेदार वो व्यक्ति स्वयं होगा।प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की है जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले … अन्यथा घर पर ही रहे ।