चौंकिए मत, जानिए…कहा महिला गोदाम प्रबंधक के बदले उनके पति करते हैं काम, डीलरों के शोषण मेंं रहता हैं उनका हाथ!
इसुआपुर(सारण) : इसुआपुर प्रखण्ड मुख्यालय के गोदाम में गोदाम प्रबन्धक के बजाय उनके पति करते है काम ।सादे रसीद पर एजीएम के हस्ताक्षर रहते है मौजूद।सरकार द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न घर तक पहुचाने के एवज में डीलरों का होता है शोषण। उक्त बातें प्रमुख सरोज कुमारी ने कही।
प्रमुख सरोज कुमारी ने बताया कि आज औचक निरीक्षण के दौरान जब पंचायत समिति सदस्यों के साथ खाध्यन गोदाम में पहुची तो वहाँ अराजकता का माहौल बना हुआ था। पूछने पर पता चला कि गोदाम प्रबन्धक नीलम कुमारी अनुपस्थित है और उनके पति डीलरों को खध्यान उपलब्ध करा रहे थे और इसके एवज में केरवा के डीलर से पैसे भी वसूल रहे। डीलर ने पूछने पर बताया कि सही माप के लिए इधर चढ़ावा चढ़ना पड़ता हैं। वही जब गोदाम प्रबन्धक के सम्बंध में पूछने पर पता चला कि वे गोदाम खोल कर गई है। निरीक्षण की सूचना के बाद आई महिला प्रबन्धक ने पंचायत समिति सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया। पंचायत समिति सदस्य ने इसकी लिखित शिकायत विभागीय पदाधिकारियो से की है। इधर प्रमुख ने गोदाम प्रबन्धक को स्वयं की उपस्थिति में राशन बितरण के निर्देश दिए है।




Recent Comments